रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल चुने गए राजद प्रदेश अध्यक्ष। कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाई देने वालों का लगा तांता
मंगनी लाल मंडल को राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अतिपिछड़ा समाज मे खुशी की लहर
मधुबनी जिले के नगर पंचायत फुलपरास स्थित गोरगामा गांव के निवासी झंझारपुर लोकसभा के पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। इस के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अति पिछड़ा समाज को राजद प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मेदारी सौंपी दिया है।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मंगनी लाल मंडल के चयन आगामी बिहार विधान सभा के चुनाव में मिल का पत्थर का काम करेगा। श्री मंडल के राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनने से एनडीए गठबंधन को मिथिलाचल में पराजय का राह दिखाएगा। उक्त बातें राजद के नेता एवं जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत एवं सुभेद् चंद्र झा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। उक्त दोनों नेताओं ने कहा की इससे अतिपिछड़े समाज मे खुशी की लहर है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि दल ने मंगनी लाल मंडल को राज्य पार्टी का कमान सौप कर अतिपिछड़ी जाति के नकली नेता बन कर राज करने बाला का चेहरा से नकाब उतार दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस मिथिला ने 2020 के चुनाव में नकली नेता को राज सौंपा था, वही मिथिला इस बार उनको सत्ता से बाहर करेगा। और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महा गठबंधन की सरकार को सत्ता सौंपेगी। उक्त दोनों नेता ने कहा कि मंगनी लाल मंडल में संगठन की क्षमता कार्य कर्ताओं से लगाव के साथ-साथ अतिपिछड़ी जाति में जननेता के रूप में पहचान और विश्वास कायम है। यही कारण है कि उन्हें जन नायक कर्पूरी ठाकुर के दत्तक पुत्र के रुप बिहार के राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है।
पूर्व सांसद श्री मंडल को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर है, साथ ही उन्होंने बधाई देने वाले की तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में राजद झंझारपुर संगठन के जिला अध्यक्ष बीर बहादुर राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत मंडल, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देव नारायण यादव, युवा जिलाध्यक्ष रवि रंजन कुमार राजा, महिला सेल के जिलाध्यक्ष बबिता कुमारी, प्रखंड डॉ० धनवीर यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सेन, राजदेव रमण मंडल, चुल्हाई कामत, उमेश यादव, रामचन्द्र यादव सहित अन्य राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
फाइल फोटो: मंगनी लाल मंडल, पूर्व सांसद