गया- मो. मुर्शिद आलम उर्फ़ नेजाम फिर बने राजद के जिलाध्यक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार

गया: राजद के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुर्शिद आलम उर्फ नेजाम को एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विश्वास जताते हुए पांचवी बार गया जिलाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना उनका कार्यकाल 3 सालों का होगा, इस चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में रफीगंज के विधायक मोहम्मद नेहालउद्दीन एक सहायक चुनाव पर्यवेक्षक प्रभावती देवी मौजूद थी, मुर्शीद आलम को निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर भव्य बधाई दी ।

इस अवसर पर मुर्शिद आलम उर्फ नेजाम ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और एकता का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में मजबूती से जुड़ने और पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मिडिया से बात चित में नेजाम ने तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए बड़ी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा,प्रत्येक महिला को ₹2500 प्रति माह दिए जाएंगे साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपए में दी जाएगी।200 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी।
नेजाम ने इन योजनाओं को जनता के हित में बताया और कार्यकर्ताओं से अपील कि वे इन नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।राजद जिला अध्यक्ष नेजाम ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद को एक बार फिर जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करना होगा।

इस मौके पर राजद के प्रधान महासचिव जुगनू यादव, मिडिया प्रभारी हामिद कई वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने नेजाम को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।
बाइट मुर्शिद आलम उर्फ नेजाम
बाइट जुगनू यादव
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment