पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद टेनीबीघा मे छात्र बनकर रह रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। की असलियत तब सामने आई जब उन्होंने एक ही रात में दो स्थानों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे कनौदी पुल के पास बाइक सवार युवक के साथ लूट की सूचना मिली। तत्पश्चात कड़ौना, कल्पा और सदर थाने की पुलिस को सक्रिय कर दिया गया।
इसी बीच सुबह लगभग 4 बजे बभना पुल के पास दूसरी लूट की खबर आई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई बाइक, घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक टेनीबीघा के एक लॉज में छात्र बनकर रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध प्रतीत होती थीं। फिलहाल पुलिस ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच बनाई जा सके।
एसडीपीओ ने लॉज और मकान मालिकों से अपील की है कि किरायेदारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड और फोटो थाने में सत्यापित कराएं। साथ ही, पुलिस प्रशासन द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर दस्तावेज भेजकर भी पुष्टि की जा सकती है।




