:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में आज कांग्रेस के द्वारा नौकरी दो या सत्ता छोड़ो’लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नौकरी दो सट्टा छोड़ो के और प्लांट रोको के तहत देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन बेगूसराय के समाहरणाय के गेट पर की गई। इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि आज पूरे बिहार में दो दर्जन से ज्यादा जिलों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नौकरी के सवाल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हमारे सीधी मांग है कि इस फर्जी डबल इंजन की सरकार से या तो आप नौकरी दीजिए या ना था आप सत्ता से छोड़ दीजिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार से हम सवाल करते हैं कि युवा बेरोजगार है। युवा सड़कों पर भटक रहा है लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रहा है। आज नौकरी के सवाल पर तालाबंदी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में और प्रदेश में गूंगी बहरी की सरकार है लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर आप युवाओं को नौकरी नहीं दे सकते हैं तो आप सत्ता पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान कन्हैया कुमार ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर अपना भड़ास निकाली!
बाइट -कन्हैया कुमार ,कांग्रेस नेता




