सौजन्य:- पीआईबी!

पटना, 26 सितंबर 2021 केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सह वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तनराज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय खाद्य निगम खाद्य भंडारण डिपो फुलवारी शरीफ का औचक निरीक्षण किया।केंद्रीय मंत्री श्री चौबे को खाद्य भंडारण डिपो फुलवारीशरीफ से जारी होने वाले खाद्यान्नों की गुणवत्ता सही नहीं होने के बारे में विभिन्न स्रोतों से सूचनाएं और स्थानीय नागरिकों द्वारा इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी।
खाद्यान्नों की गुणवत्ता एवं वैज्ञानिक पद्धति से तय मानकों के तहत खाद्यान्नों के रखरखाव को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने औचक निरीक्षण किया। इसकी जानकारी उन्होंने टिवट करके दी । निरीक्षण में यह पाया गया कि खाद्यान्नों का रखरखाव उचित एवं पूर्णत वैज्ञानिक पद्धति क द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसमें घोर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि खाद्यान्नों को कई जगह खुले में बाहर रख दिया गया है जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। खुले में रखे गए बोरे आंशिक रूप से कुछ भीगे हुए थे और अन्य बोरों के भी बारिश में भीगने का खतरा बना हुआ है। इसके साथ साथ अधिक मात्रा में खाद्यान्न जमीन पर गिरे पाए गए एवं बहुसंख्यक बोरों को यूं ही खोलकर छोड़ दिया गया है।




