अरविंद कुमार

पुर्वी चम्पारण में बड़ा नाव हादसा, 22 लोगों के डूबने की आशंका, एक बच्चे का शव बरामद, 5 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल, अन्य लोगों की खोजबीन जारी !
बिहार के पुर्वी चम्पारण में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग की डूबने की खबर से जिले में सनसनी फैल गई वही घटना के बाद आठ लोग तैरकर बाहर निकाला, ग्रामीणों के मदद ने 1 शव बरामद कर लिया गया है.शेष डूबे हुए लोगों की तलाश गोताखोर द्वारा की जा रही है.
हादसा पुर्वी चम्पारण जिले के शिकारगंज थाना के गोढ़िया गांव के समीप शिकरहना नदी में हुआ. यहां नाव पलटने से 22 लोग डूब गए. स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुट गया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव में 20 से 25 लोग सवार थे. गोढ़िया गांव में नाव पलटने से अफरा तफरी मच गई. भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं. काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हुए हैं. स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं.
यहां आपको बताते चले हाल ही में आई बाढ़ की कहर गाँव से लेकर सरेह तक कि पशु चारा को नष्ट कर दिया है जिस कारण दूर दूर से पशु चारा लाने पर विवश है पशु कृषक यहां भी सभी लोग नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने सरेह की ओर जा रहे थे। तभी नाव शिकरहना नदी के बीच धार में पलट गई और यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हैं. वहीं, पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।
घटना में मोतिहारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोतिहारी के शिकारगंज थाना के गोढ़िया गांव में सिकरहना नदी में नाव पलटी है जिस नाव पर करीब 15 से 20 लोग सवार थे जो घास काटने नदी के पार जा रहे थे. नदी के बीच धारा में पहुंचते ही पानी के तेज बहाव के कारण नाव पलट गयी. 7 लोग तैरकर बाहर निकल गए, बांकी लोगों की तलाश जारी।अभी तक एक शव बरामद कर लिया गया है।




