रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
खानपुर में घर व दुकान में आग लगने से लाखों की हुई क्षति
ग्रामीणों ने किसी प्रकार से आग पर किया काबू।
समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड दो में आज सोमवार की दोपहर करीब ग्यारह बजकर तीस मिनट पर टुन्नीलाल मिश्र के घर से आग की लपटें उठी,आग इतनी भयावह थी कि जबतक लोग कुछ समझ पाते,तबतक आग पास में बने फ़ुश ब करकट के बने फर्नीक्चर का दुकान सहित कबाड़ी खाना में आग लग गया,और घर व दुकान में रखा सारा फर्नीक्चर का सामान,बिजली का सामान,सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गया,जिससे लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है,सबसे ज्यादा नुकसान फर्नीक्चर दुकान का बताया जा रहा है,उधर आग लगने की घटना खानपुर बाजार के आस पास के लोगों को जैसे हीं लगी लोग फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इंतजार न करते हुए अपने अपने हाथों में बाल्टी, जग लोटा से पानी लेकर आग को बुझाने लगे,काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया,उधर स्थानीय मुखिया अरुण कुमार कुशवाहा ने बताया कि पांच से छह लोगों का घर ब दुकान जला है जब आग लगी थी तभी हमने खानपुर पुलिस व समस्तीपुर अग्नि शामक दस्ता को फोन किया लेकिन डेढ़ घंटे बाद गाड़ियां आती है तबतक सभी सामग्री जलकर खाक हो जाता है उन्होंने मीडिया के माध्यम से समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक से एक अग्नि शामक दस्ता की गाड़ी खानपुर थाना में उपलब्ध कराने की मांग की है।वहीं डॉ परवेज आलम ने बताया कि कई बार थाना में अग्निशमन दस्ता की मांग की गई लेकिन पदाधिकारी के कानों तक जूं नहीं रेंगा, जिसका खामियाजा है कि अगर कहीं आग लगती है तो देखते हीं देखते वह स्वाहा हो जाती है जिसके बाद अग्निशमन की दस्ता आता है और खाना पूर्ति कर चला जाता है।
बाइट,,,,मुखिया
अरुण कुमार कुशवाहा
बाइट,,समाजसेवी डॉ परवेज आलम




