आरक्षण मामले पर तेजस्वी द्वारा लिखे पत्र का जबाब तक नहीं दे रहे सीएम- शक्ति यादव!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 65% आरक्षण लागू करने संबंधित पत्र का जवाब नहीं दिए जाने पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्र का जवाब नहीं दिया, जिससे कई सवाल उठते हैं।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय का ढोल पीटने वाले दल 65% आरक्षण सीमा को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने में असफल क्यों हैं। उन्होंने नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्गों के हित में आवाज उठाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि अगर ये नेता अपनी मांग पूरी नहीं करा सकते हैं तो उनका गठबंधन में रहना धिक्कार है। शक्ति सिंह यादव ने नीतीश कुमार से विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है ताकि इस मुद्दे पर चर्चा की जा सके और समाधान निकाला जा सके।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें