डायवर्सन पर यात्री से भरे ओटो पलट जाने से कई यात्री गंभीर रूप से धायल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

ऐमधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसियाही गांव खनुआ टोल के समीप क्षतिग्रस्त पुल के किनारे बनें डायवर्सन पर बड़ी सडक दुर्घटना हो गई जहां डायवर्सन के ढलान पर यात्रियों से भरी ऑटो पलट गई। जिसके कारण कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार ऑटो हरलाखी से बेनीपट्टी आ रही थी। इसी क्रम में तिसियाही गांव के खनुआ टोल के समीप ढलान पर ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गई। ऑटो के पलटने की आवाज सुन कर स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीर दौड़े व सभी ओटो सवार को बाहर निकाला। घायल यात्रियों में शहाना खातून , मोहम्मद राहमतुला ,अनिता देवी ,ललित राम ,अब्दुल सलाम,और 4 बच्चे शामिल है जिसमें एक बच्चे का पैर टूट गया है वहीं अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। आनन फानन में सभी घायलों को लोगों ने नजदीक के जिरौल स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इधर घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच परताल में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें