आपसी विवाद में इंदिरा आवास किया तहस-नहस, एक ही परिवार के चार लोगों को किया जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चांधरपुर वार्ड सात मोहल्ला में शनिवार को पाटीदारों के बीच हुई हिंसक झड़प में सास बहू समेत चार लोग जख्मी हो गए। वहीं हमलावरों ने पीड़ित परिवार का पीएम आवास भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जख्मी लोगों में रामू दास की पत्नी दायबती देवी, उनकी बहू मंचन देवी, बेटा विकास कुमार व बेटी समता देवी शामिल है जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने कल्याणपुर थाने में आवेदन दिया है।

घटना के संबंध में जख्मी के पुत्र विकास ने बतलाया कि उनके पाटीदार जग्गू दास, सत्यनारायण दास आदि जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जबकि इस जमीन पर पूर्व से ही इंदिरा आवास बना हुआ है। दोपहर अचानक उक्त लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। मां के साथ मारपीट की और जब बीच बचाव करने परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान पीएम आवास का बाथरूम सरकारी चापाकल आदि भी तोड़कर नष्ट कर दिया। हल्ला होने पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो सभी मौके से फरार हो गए । बाद में जख्मी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में पाटीदारों के बीच मारपीट की घटना हुई है एक पक्ष से घटना को लेकर आवेदन दिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। ‌

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें