बाढ़ – नारेबाजी के कारण बिना सम्बोधन के लौटे चिराग पासवान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

-बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत ग्यासपुर गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्घालुओं ने भाग लिया। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान भी पहुंचे। कार्यक्रम में लगभग आधा घंटा रूकने के बाद चिराग पासवान चले गए। हालांकि इस दौरान उन्होने वयान देने से इनकार कर दिया। गला फंसे रहने के कारण वह लोगों को भी संबोधित नही कर पाए। मंच पर पहुंचते ही उन्होने रामविलास पासवान के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया जिसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और दो लोगो को चांदी का मुकुट पहनाया गया जिसके बाद शाल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे कार्यक्रम संयोजक और प्रशासन को संभालना मुश्किल हो गया। कार्यक्रम मंच से लगभग पच्चास मीटर दूर वाहन तक पहुंचने में चिराग पासवान को काफी मशक्कत करनी पड़ी, चुंकि पुल से कार्यक्रम मंच तक जाने का उचित रास्ता नही बनाया गया था। चिराग पासवान के एक झलक पाने को लोग बेताब थे जिसके लिए लोग कुर्सियों पर चढ़ गए। धक्का मुक्की के कारण महिलाए और बच्चे गिर गई। चिराग पासवान के जाते ही भीड़ खत्म हो गई और आयोजक को नियंत्रित कर पाना संभव हो सका। उनके चले जाने के बाद गंगा आरती शुरू की गई। लोग गंगा आरती के दौरान भक्ति में झूमते नजर आए।
वहीं चिराग पासवान की मौजूदगी में थोड़ी समय के लिए कुछ लोगों ने मिलकर पक्का पुल की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। जिस कारण चिराग पासवान लोगों को संबोधित नही कर पाए!
. byte – कार्यक्रम संयोजक

Leave a Comment

और पढ़ें