पीएम मोदी ने जो 11 साल में किया वो ना पहले किसी ने किया ना आगे करेगा- राम प्रीत पासवान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

11 साल बेमिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकाश के लिए जैसा कार्य किया है
वह भूतों न भविष्यति पूर्व के किसी भी प्रधानमंत्री के द्वारा नहीं किया गया — डॉ रामप्रीत पासवान्

विकसित भारत का अमृत काल
सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा किये गए कार्यों को किस प्रकार आम जन मानस के बिच जाकर प्रचारित करना है। इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागर में जिलाध्यक्ष प्रभाँशु झा के अध्यक्षता में एक कार्यशाल का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजनगर के विधायक डॉक्टर रामप्रीत पासवान ने प्रधान मंत्री के द्वारा किये गए गरीब कल्याण कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया
उन्होंने बताया की देश आज दुनियाँ की तीसरी अर्थव्यवस्था है। शामरिक – आर्थिक – राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से देश सशक्त हुआ है।
जिलाध्यक्ष श्री झा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा की चुनावी साल है। आपने जवाबदेही को समझते हुए सभी कार्य को छोड़ कर पार्टी कार्य के लिए तैयार हो जाइए। भोगेन्द्र ठाकुर ने बताया की योग्य व्यक्ति को काम देकर चुनाव कैसे जीते इसपर मजबूती से लगना होगा।
देवेंद्र यादव ने कहा की यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना पड़ेगा। इस कार्य के लिए सभी लोग अभी से लग जाइये।
कार्यक्रम के संयोजक पवन शाह, सह सयोंजक रंधीर ठाकुर, बसंत यादव, बूथ सशक्ति करण के जिला संयोजक देवेंद्र यादव, महामंत्री रंजीत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सामाजिक समीकरण के जिला संयोजक भोगेन्द्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राधा देवी, प्रमोद सिंह, सतीश ठाकुर, जिला मंत्री रितु देवी, दीप्ती राउत, अनिल सिंह, संतोष भगत, रामसक्ल यादव प्रवक्ता गिरधारी झा, मिडिया प्रभारी मनोज मुन्ना, आईटीसेल आदित्यझा, सोशल मिडिया से दीपक यादव, राजनगर विधानसभा संयोजक राजीव झा, विनोद प्रसाद गौरी, शंकर महतो, शशि साहू, सुमन झा, अमरनाथ राय, पिंटू रोनियार, मनीष झा, जंग बहादूर यादव, कन्हैया शाह, अशोक कुशवाहा, प्रतिमा रंजन, राजाराम झा, दिलिप ठाकुर, चंदन, अशोक राम, शिवनाथ गगन, विजेता मनीष कर्ण, सुशील सहनी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें