भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भागलपुर पहुंचे ,जहां सर्किट हाउस में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे सिमुलतला आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में आयोजित होने वाले पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मेलन में भाग लेने आए हैं, इस दौरान विजय कुमार चौधरी ने भागलपुर में पुराने और ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान होने की बात करते हुए, उसके वर्तमान स्थिति को खुली नजरों से देखने के बाद शिक्षा विभाग और सरकार के द्वारा हर संभव मदद पहुंचाए जाने की बात कही, वहीं शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के द्वारा पूरे प्रदेश में नियुक्तियों का दौर जारी रहने की बात करते हुए कहा कि अब शिक्षकों के कमी के कारण प्राथमिक, माध्यमिक, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, मंत्री में पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्ति किए जाने की बात कही।




