आहर से युवक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पचम्बा गांव जाने वाली सड़क के किनारे आहर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज ओपी पुलिस और सदर एसडीपीओ उपेन्द्र प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृत युवक की पहचान कादिरगंज ओपी क्षेत्र के दलदलहा गांव निवासी विजय चौहान के 25 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह अंशु साइकिल से घर से निकला था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तब उनके परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क साधा, लेकिन वह मोबाइल नहीं उठा रहा था। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरु कर दिया। काफी खोजबीन करने बाद देखा कि गांव से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर उसका साइकिल एक पुलिया के किनारे खड़ा है और उस पर एक थैला रखा हुआ है। इतना ही नहीं साइकिल के हैंडल पर उसका कपड़ा भी रखा हुआ मिला और वहीं पर मोबाइल पड़ा था। जिसके बाद अंशु के परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी और सभी लोग रात के अंधेरे में साइकिल के आसपास उसे ढूंढना शुरू कर दिया। जिसके के बाद पास रहे एक आहर से अंशु का अर्ध नंग अवस्था में शव पाया गया। शरीर पर जख्म के निशान थे। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि किसी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं थाना अध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment