पति ने पत्नी को हल्की विवाद में कुदाल से काटकर किया निर्मम हत्या!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

सात जन्म तक साथ निभाने का कसम खाने वाला पति ने पत्नी को हल्की विवाद में कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दिया। हत्या के बाद निर्दयी पति मौका पाकर भागने में सफल रहा यह मामला जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के सूकियामा मुसहरी का है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकियामा मुसहरी का रहने वाला पवन कुमार की शादी पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। बीते रात्रि किसी बात को लेकर पति-पत्नी आपस में उलझ गए इस दौरान पति पवन कुमार के द्वारा पास में रखे कुदाल से पत्नी पिंकी देवी के सर पर बुरी तरह से प्रहार किया। जिससे उसका सर कट गया। जिससे उसकी मौके वारदात पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही आसपास के लोग पिंकी को अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया इस संबंध में परिजनों का कहना है कि पवन कुमार का अपने पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अनबन रहता था बीते रात्रि भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान पवन कुमार ने अपनी पत्नी के सर पर कुदाल से कटकर हत्या कर दिया। परिजनो ने बताया कि पति के द्वारा निर्मम तरीके से कुदाल से काटकर पत्नी पिंकी की हत्या कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि पति के द्वारा ही हत्या किया गया है ।हत्या करने के बाद पति भाग कर हुलासगंज अस्पताल में पहुंचेा। जहां से पुलिस ने उसे आरेस्ट कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। शव को पुलिस कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

बाइट परिजन।

बाईट परिजन ।

बाइट पुलिस पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें