6 जून को फिर बिहार आ रहे हैँ राहुल गाँधी, संविधान बचाओ यात्रा के तहत आयेंगे राजगीर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- मिथुन कुमार

:कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 जून को राजगीर पहुंचेंगे। वे इन दिनों देशभर में “संविधान सुरक्षा” अभियान चला रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारतीय संविधान की मूल भावना की रक्षा और लोकतंत्र, सामाजिक न्याय व समानता को मजबूत करना है। पहले वे हेलिकॉप्टर से आने वाले थे, लेकिन अब वे गया से सड़क मार्ग द्वारा राजगीर आएंगे। यह अभियान खासतौर पर वंचित वर्गों,पिछड़े, दलित, अतिपिछड़े और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। राजगीर में राहुल गांधी करीब एक घंटे रहेंगे, जिसमें 45 मिनट पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और समाज के पिछड़े वर्गों से संवाद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई दिग्गज नेता पहले से ही राजगीर में कैंप किए हुए हैं। राहुल गांधी के आगवन एक एक दिन पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजगीर शहर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को आमंत्रित किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “हम लोग संस्कारहीन नहीं हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर एनडीए में घबराहट स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। फेडरल ढांचे वाले देश में कोई भी व्यक्ति या नेता कहीं भी आ-जा सकता है और अपनी बात रख सकता है।”उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राहुल गांधी के आगमन से बीजेपी को इतनी परेशानी क्यों हो रही है। साथ ही हाल ही में एक दलित बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भड़काऊ और गैर-जिम्मेदार बयान दे रहे हैं।

बाइट।राजेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष
बाइट।शकील अहमद खान कांग्रेस नेता
संवाददाता नालन्दा

Leave a Comment

और पढ़ें