रिपोर्ट अभिषेक कुमार
इमामगंज विधानसभा में राजद की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव रितू प्रिया चौधरी क्षेत्र का लगातार सघन दौरा कर रही है।इसी क्रम में वे दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन लक्ष्मी कुमारी, शीशम कुमारी व गौतम कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल समाचार लिया और परिजनों को सांत्वाना दी। राजद नेत्री रितु प्रिया चौधरी ने बताया कि यह दिल को दहला देने वाली घटना है। उनका मानना है कि पलायन के वजह से इस तरह के घटना हुई है। लोगों के पलायन की बड़ी वजह है कि यहां लोकल रोजगार की व्यवस्था अब तक नहीं है। ईमानगंज प्राकृतिक रूप से भी खूबसूरत क्षेत्र है यहां डेयरी और लकड़ी से संबंधित छोटे बड़े उद्योग स्थापित कर पलायन रोका जा सकता है इसके लिए सरकारी स्तर और पहल होनी चाहिए ताकि पूरा परिवार मिलकर एक साथ घर पर रह सके।राजद नेत्री रितु प्रिया चौधरी इमामगंज के कुंडेश्वर गांव के रहने वाली है और इमामगंज के हर बूथ स्तर पर जाकर पार्टी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र में जारी सभी कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से बड़े-बड़े कद्दावर नेता राष्ट्रीय स्तर के हैं फिर भी क्षेत्र का विकास 20 वर्षों से रुका हुआ है दौर में राजद के पुष्प लता कुमारी, रंजू कुमारी, आशा कुमारी, रिंकू कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, निशांत कुमार,गोल्डन कुमार, दरोगा प्रसाद व अन्य साथ चल रहे हैं।
बाइट रितू प्रिया चौधरी ( राजद के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव )
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




