रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने पुलिस की बर्बरता और महिलाओं पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस अधीक्षक की देखरेख में ऐसी घटनाएं हुई हैं, उनकी भी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
एनडीए शासन काल पर बयान
नितिन नवीन ने कहा कि जो लोग एनडीए शासन काल को जंगल राज बता रहे हैं, उन्हें अपने कार्यकाल की याद दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके समय में पुलिस दरवाजे पर खड़ी रहती थी और अपराधी लालू जी के साथ बैठे रहते थे।
तेजस्वी पर निशाना
नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुले मंच पर आकर बिहार की विकास की बात करने की चुनौती देते हैं, वे विधानसभा पटल पर खड़े नहीं हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कभी विधानसभा से अनुपस्थित रहते हैं तो कभी बीच सभा को छोड़कर भाग जाते हैं।




