गयाजी- इमामगंज के 4 मजदूरों की दिल्ली सड़क दुर्घटना में मौत,दस अन्य जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

गयाजी। ज़िला के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत झिकटिया के वार्ड नंबर 12 के महादलित गांव चपरि के रहने वाले थे। सभी माँझी समाज के लोग जो मंगल को दिल्ली जाने वाली बस सिमरन से दिल्ली पहुंचे थे। जो बुधवार को दिल्ली निजामुद्दीन उतरकर सभी हरियाणा रेवाड़ी के लिए एक छोटा हाथी पिकअप से मज़दूरी करने जा रहे थे। जो द्वारका सेक्टर 23 के पास पिकअप का टायर फट गया और पिकअप पलट गया जिसमें करीब 30 मज़दूर सवार थे। जिसमें एक वयस्क मजदूर के साथ 3  बच्चे की मृत्यु बताई जा रही है। जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक मजदूर की पहचान बिहार राज्य के गयाजी ज़िला के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत झिकटिया के चपरि गांव के (1) रणजीत कुमार पिता फेकू माँझी उम्र करीब 26 वर्ष इसके अलावा तीन बच्चे हैं। (2) लक्ष्मीनिया कुमारी पिता रणजीत भारती (3) शीशम कुमारी पिता राजेश भारती उम्र करीब 7 वर्ष। (4) गौरव कुमार पिता संजय माँझी उम्र 7 वर्ष है। एक वयस्क और तीन बच्चे की मौत हुई है।

मृतक के परिजन एवं गांव के लोगों ने बताया कि बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में मज़दूरी के लिए हरियाणा रेवाड़ी करीब 30 मजदूर पूरे परिवार के साथ जा रहे थे। बुद्धवार को दिल्ली द्वारका सेक्टर 23 इलाके में छोटा हाथी पलटने से एक मजदूर रंजीत भारती समेत तीन बच्चे की मौत हो गई। जिसमें करीब करीब दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी पिकअप का टायर फटने से यह घटना घटी है। इस तरह की सूचना मिलते ही चपरि महादलित गांव में कोहराम मच गया। और पूरा गांव में मातम सा छा गया। वहिं परिजनों ने बताया कि हरियाणा हमेशा मज़दूरी के लिए जाते थे। जो यहां से ज्यादा 500 दिहाड़ी मज़दूरी मिलती थी। वहिं ग्राम पंचायत झिकटिया के मुखिया प्रतिनिधि मंटू प्रसाद,समिति प्रतिनिधि निरंजन पासवान एवं सरपंच प्रतिनिधि अरविंद महतो ने घटना से अवगत कराते हुए कहा कि सबसे पहले यह सब माँझी समाज के लोग हैं। और सरकार से मांग किया कि इनलोगों की डेथ बॉडी गांव पर भेजवाने की सरकार व्यस्था करते हुए घायलों की बेहतर इलाज कराई जाए। साथ साथ आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बाइट परिजन
बाइट परिजन
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment