दत्तक गृह में पल रही नन्ही बच्ची अब दुबई मे रहेगी, दुबई के दंपत्ति ने लिया गोद!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

ऐंकर– जिला बाल संरक्षण इकाई, मधुबनी द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक गृह में पल रही एक नन्हीं बालिका अब दुबई में रहेगी। 9 महीने की इस बालिका को दुबई के एक दंपत्ति ने गोद लिया है। जिला पदाधिकारी, मधुबनी अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा बच्ची को दंपत्ति के हाथों में गोद दिया गया। गोद देने के समय प्रशिक्षु सहायक समाहर्ता विरूपक्ष विक्रम सिंह भी उपस्थित थें।

गोद लेने की प्रक्रिया को पूरी करने के बाद बच्ची को उनके नए माता पिता को सौंपा गया है। विशिष्ट दत्तक गृह, मधुबनी में यह अनाथ बच्ची पिछले 5 महीनों से रह रही थी।

बच्ची को गोद लेते ही दंपत्ति अत्यंत ही खुश दिखें। जिला बाल संरक्षण इकाई, मधुबनी के सहायक निदेशक आशीष अमन ने बताया कि दत्तक ग्रहण गृह का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी अनचाहे शिशु को मारे या फेंके नहीं बल्कि उन्हें दत्तक गृह को सौंप दें। इसके लिए ज़िले के हर एक प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पर पालना लगाया गया है। जब भी गोद लें तो कानूनी तौर पर दत्तक गृह से ही लें। दत्तक गृह में रह रहे सभी बच्चे बच्चियों के पालन पोषण का खर्च सरकार द्वारा ही किया जाता है। मौके पर दत्तक ग्रहण के कॉर्डिनेटर भावेश झा भी उपस्थित थें।

Join us on:

Leave a Comment