गले में फंदा लगाकर युवक ने घर में की आत्महत्या, कारण तलाश रही पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

– गले में फंदा लगाकर युवक ने घर में की आत्महत्या , कारणों का नहीं चल पाया है पता।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सहित एफएसएल की टीम।

-मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय राजू हांसदा का शव उनके घर में ही लटका मिला।वहीं परिजनों और उनके साथ काम करने वालों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था और किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं सुनाई दी।जिसके बाद ग्रामीणों ने खिड़की से झांक कर देखा तो राजू साड़ी के सहारे फंदे से लटका हुआ है।जिसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, हवेली खड़कपुर डीएसपी अनिल कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।वहीं पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया।

ग्रामीण बमबम मण्डल ने बताया कि कल रात में गांव में चोर घुस जाने का हल्ला हुआ था। देर रात तक राजू भी ग्रामीणों ने साथ में था लेकिन सुबह उसके घर में उसकी लाश मिली है।उन्होंने बताया कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

वहीं हवेली खड़गपुर डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रथम दृष्टया सुसाइड प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।घटना के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।

बाइट – अनिल कुमार डीएसपी हवेली खड़कपुर

Join us on:

Leave a Comment