लाख रुपए के लिये ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर घर के पीछे फेका शव!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली थाना क्षेत्र के अर्थौली गांव में एक नव विवाहित कि हत्या कर दिया गया मृतक कि पहेचान अर्थौली गांव निवासी अखिलेश कुमार कि पत्नी निधि कुमारी (21) के रूप में हुआ है। वहीं इसकी सूचना मिलती है मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया की महिला की हत्या कर घर के पीछे बसवारी में बोड़ा में रख कर फेंक दिया गया था। वहीं इसकी सूचना नव विवाहिता के परिवार वालों को मिला जब परिवार वालों ने ससुराल पहुंचा तो देखा घर में ताला लटका हुआ और घर वाले सभी फरार है। बताया गया कि लालगंज थाना क्षेत्र के बलुआ बसंत निवासी परशुराम राय अपने पुत्री कि शादी हिंदू रीति रिवाज से 10 जुलाई 2024 को परिवार वालों ने किया था। जिसमें दहेज के रूप में 5 लख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग की गई थी जिसे महिला के मायके वाले ने लड़के को दिया था। लेकिन लगातार महिला को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। कोई महिला के भाई के मुताबिक ससुराल वालों के द्वारा 2 महीने से लगातार महिला को ससुराल के द्वारा मारपीट किया जा रहा था। बताया गया कि ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए मायके से मंगवानी का दबाव बना रहा था वही धमकी भी दे रहा था कि नहीं मंगवाने पर हत्या कर दी जाएगी वहीं नहीं मंगवाने पर महिला कि हत्या कर दिया गया वही पुलिस पूरे मामले की जांच पता करने में लगी हुई है तो ससुराल वाले सभी से फरार है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को पुलिस ने सौंप दिए हैं। वैशाली थाने की पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें