रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क!
सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है जहां शादी देखने गई एक नाबालिक को बेहोश कर मार- पीट के बाद
सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया गया है ।इतना ही नही आरोपियों ने युवती को बेहोशी की हालत में ही खेत में छोड़ कर फरार हो गया।
इस मामले में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की माँ के आवेदन पर रुन्नीसैदपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
पीड़िता का इलाज स्थानीय पी एच सी में चल रहा है।
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि नाबालिग रात्रि में शादी देखने गांव में गई थी जहां कुछ मनचलों ने उसे पकड़ कर कोई स्प्रे कर के बेहोश कर दिया गया जहां से फिर उसे खेत में ले जाया गया।
दिन में घास काटने गई महिलाओं की नजर जब उस नाबालिग युवती पर पड़ी तब उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी।आवेदन में गांव के ही रामशोभित दास एवं उसके अन्य साथियों को आरोपित किया गया है।




