रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मधुबनी के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह शौर्य समारोह नगर निगम के विवाह भवन में मनाया गया। इस मौके पर महाराणा प्रताप द्वार से सभा स्थल तक भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। सभा स्थल पर महाराणा प्रताप एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम का विधीवत उद्घाटन आगत अतिथियों पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह, मेयर अरुण राय, राणा महेश प्रताप सिंह, मुन्ना चौधरी,अनीता राय, रीता सिंह राठौर, रमन सिंह, नीरस राय, विश्वनाथ राय, करणी सेना के सागर सिंह एवं अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वही आयोजक के द्वारा सभी आगत अतिथियों को साफ़ा, केसरिया गमछा और तलवार से सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों ने महाराणा प्रताप के साहस,शौर्य और पराक्रम को विस्तार से बताया कि कैसे कम साधन के बाबजूद उन्होंने हल्दी घाटी के युद्ध में मुगलों को छक्का छुड़ा दिये, जंगल में घास की रोटी खाये परंतु मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किये। वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए अपना विचार व्यक्त किया वही सरकार से क्षत्रिय समाज के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण की माँग किया। इसके साथ ही मधुबनी जिला के साथ पुरे देश के राजनीति में इस समाज को उचित भागीदारी की माँग किया। कार्यक्रम को जनमेजय सिंह, रामनारायण राय, जगन्नाथ राय, धनंज्य सिंह, गुडु सिंह, कुंदन सिंह, संजीव सिंह, सन्नी सिंह, आदित्य सिंह, कामेश्वर राय, नथुनी प्रसाद राय, राम लखन राय, महारुद्र सिंह, सुनील राय,ललन राय, मोहन राय, उमेश कुमार सिंह,शंभुनाथ सिंह, संजय कुमार सिंह,कैलाश राय, अनिल कुमार राय, राज कुमार राय एवं अन्य ने संबोधित किया। वही जिला के गाँव गाँव से क्षत्रिय समाज के लोग सुबह से ही सभा स्थल पर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरस राय एवं मंच संचालन मृत्युंजय कुमार कुंदन ने किया।




