रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार
बिहार के पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के रक्सौल क्षेत्र हरैया थाना के जाने वाली भारत नेपाल के बॉर्डर पर ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पुलिस और एसएसबी के तरफ से पूरी नजर रखा रही है भारत में घुसपैठ बिना वीजा के महिला सहित 4 चीनी नागरिक गिरफ्तार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन
मोतिहारी पुलिस और एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। नेपाल बॉर्डर पर चार चीनी नागरिकों को पकड़ा गया है। ये नागरिक बिना वीजा के भारत में घुस रहे थे। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस को महिला के पाकिस्तान से संबंध होने का शक है। पूछताछ जारी है। बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।फॉलो करे मोतिहारी पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हुए हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक संयुक्त कार्रवाई में चार चीनी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक महिला भी शामिल है। इन चारों- डेन विजोन, लीं युन्गाघौई, हि क्यु हैनसेन और हुवाग लिविंग ने नेपाल के रास्ते मैत्री ब्रिज के पास से भारत में घुसने की कोशिश की थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके पास वीजा नहीं था और वे बिना किसी वैध दस्तावेज के सीमा पार कर रहे थे।
मोतिहारी में बिना वीजा के महिला सहित 4 चीनी नागरिक पकड़े गए है।महिला संदिग्ध, पाकिस्तान से संबंध के सुराग
गिरफ्तार महिला को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। सूत्रों के अनुसार, महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है और खुद को नेपाल की नागरिक बता रही है। हालांकि, उसकी पकड़ कई भाषाओं में है- हिंदी, नेपाली, अंग्रेजी और चीनी, जिससे उस पर संदेह और गहरा हो गया है।
बाइट :—- धीरेन्द्र कुमार, SDPO रक्सौल




