रिपोर्ट सुमित कुमार
जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह आज सुबह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्ड,पैथलोजी सहित विभिन्न काउंटर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी का एकाएक अस्पताल पहुंचने की जानकारी कर्मियों को मिली तो हड़कंप मच गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया की औचक निरीक्षण में सदर अस्तपतला में कई चिकित्सक अनुपस्थिति पाएं गए है, जिस पर कार्यवाही की जायेगी,इसके साथ कई कर्मी अनुपस्थिति भी पाए गए है उन्होंने कहा इतनी संख्या में कर्मियों की अनुपस्थिति पाएं जाने का कारण अस्त पतला प्रबंधन की लापरवाही है, निश्चित रूप देख कर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा की भाव्या रजिस्ट्रेशन में सुधार को लेकर एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिससे की मरीजों को किसी प्रकार की सुविधा ना हो।।उन्होंने कहा मुंगेर सदर अस्तपतल को एक सर्जन डॉक्टर मिला है जिससे अब लोगो को कोई समस्या नहीं होगी।
बाइट -अवनीश कुमार सिंह जिलाधिकारी मुंगेर




