रिपोर्ट राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां जानकी नोमी के दिन जानकी प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है। वही रहिका प्रखंड मुख्यालय के सामने मैथिली समाज रहिका के द्वारा वर्षों से जानकी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर सीता नोमी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी मैथिली समाज रहिका के सचिव प्रोफेसर शितलांम्बर झा के मार्गदर्शन में जानकी जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पुरे विधी विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वही इस अवसर पर प्रोफेसर झा ने सरकार से मिथिला क्षेत्र के वास्तविक विकास को लेकर अपने पुराने मांगों को दुहराया है। वही अयोध्या के तरह सीता प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम को विकसित की मांग किया है।




