ऑपरेशन सिंदूर पर पूरा देश एकजुट, सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम पर गर्व – मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा- आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है, भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है।

पटना, 07 मई 2025 :- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 09 ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। जय हिंद।

Join us on:

Leave a Comment