बाढ़-  महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले घर छोड़ फरार, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

–बाढ़ अनुमंडल में उमानाथ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रूपा देवी गोसाईं मठ में रहती थी। वे नालंदा जिले में जगतपुर गांव की रहनेवाली थी। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उनका आरोप है कि महिला की हत्या के बाद परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में चले गए। महिला के परिजनों को उनकी मौत की कोई जानकारी नहीं दी गई। जब महिला के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव को कमरे में बेड पर पड़ा देखा। कमरे में न तो रस्सी मिली और न ही कमरे में फांसी लगाने का कोई निशान मिला। महिला के परिजनों का कहना है कि वह शराब का अवैध विक्रेता था। वह कई वर्षों से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। रूपा देवी ने अपने परिवार को मारपीट के बारे में जानकारी भी दी थी। लेकिन परिवार ने समझा बुझाकर उसे मिलकर रहने के लिए कहा। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों पहले भी उसने अपनी पत्नी को मार देने की बात की थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं।
बाइट मृतक के परिजन

Leave a Comment

और पढ़ें