जहानाबाद- अपहरण और हत्याकांड का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद जिला मुख्यालय से दिनदहाड़े एक अधेड़ की हुई हथियार के बल पर अपहरण कर हत्या के मामले का पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर लिया है। इस घटना में शामिल 5 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। इस मामले को लेकर जहानाबाद एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि जहानाबाद के भेलावर थाना के निसरपुरा गांव निवासी राजकुमार साव का अपहरण दिनदहाड़े जहानाबाद जिला मुख्यालय के कोर्ट एरिया से कर लिया गया था। जमीनी विवाद में हुई इस अपहरण की घटना के बाद अपहरण कर्ताओं ने राजकुमार साव की गला दबाकर निर्मम हत्या कर बराबर थाना क्षेत्र के एक जंगल में शव को फेंक दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जहानाबाद पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। एसपी के निर्देश पर गठित ईस टीम का नेतृत्व एसडीपीओ जहानाबाद राजीव कुमार सिंह कर रहे थे। घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया। साथ ही साथ उनके बैंक अकाउंट को भी फ्रिज किया गया, तब जाकर इस घटना में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के नजरू बीघा गांव के रहने वाला उदय यादव इस घटना का मुख्य साजिश कर्ता निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जिला मुख्यालय के देवरिया का रहने वाला पिंटू उर्फ कुंदन कुमार एरकी के राहुल यादव मसौढ़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर मठ निवासी सुनील यादव जो घटना का अंजाम दिया था। उन सभी की गिरफ्तारी की गई है ।इस मामले में अपहरण का जायलो गाड़ी का उपयोग किया गया था उसके मालिक को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उसके मालिक मोहम्मद सद्दाम को भी जेल भेज दिया गया है। अब तक जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें साजिश कर्ता उदय यादव ,राहुल यादव, पिंटू कुमार उर्फ कुंदन कुमार ,सुनील कुमार एवं बंटी का भाई शामिल है ।जबकि जाइलो गाड़ी का मलिक मोहम्मद सद्दाम भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। मृतक के लगभग 10 बीघा जमीन है । मृतक के द्वारा कुछ दिन पहले एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें कहा गया था कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर से एक रजिस्ट्री जमीन का कर लिया गया। जमीन लेने वाला उदय यादव का आरोप है कि मृतक मुझसे 25 लाख रुपया ले लिया है ।इस मामले में मृतक राजकुमार के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया। इसके बाद उदय कुमार अपने कुछ साथियों को सुपारी देकर राजकुमार की हत्या की साजिश रच दी और गत 28 अप्रैल को दिनदहाड़े जिला मुख्यालय के कोर्ट एरिया से राजकुमार को उस समय अपहरण कर लिया जवाब वह कोर्ट से जाने के लिए औटो पकड़ने के लिए सड़क पर खड़ा था। इस दौरान उसका अपहरण हथियार के बल पर कर लिया गया था इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मामले में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस Inst में शामिल अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment