Search
Close this search box.

सेवा एवं संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया पौधारोपण!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टिंकू कुमार

समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर चलनेवाली 20 दिवसीय सेवा एवँ संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी, चकमहेसी मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के अध्यक्षता में बृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
जिस अवसर पर विभिन्न तरह के 71 बृक्ष चकमेहसी थाना, कल्याणपुर थाना, सोरमार हाट और भाजपा मंडल कार्यालय परिसर पर लगाया गया। इस अवसर पर जिलामहामंत्री प्रभात कुमार ने कहा कि सेवा एवँ संकल्प अभियान 20 दिनों तक चलेगी जिसके तहत सभी दिन अलग अलग सेवा कार्य किया जाएगा। विधानसभा प्रभारी एवँ जिला प्रवक्ता कौशल पांडेय ने बताया कि मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में यह अभियान बहुत अच्छे ढंग से चलाया जा रहा है।
मौके पर चकमेहसी मंडल प्रभारी विजय शंकर ठाकुर, विजय पांडे,किशलय कुमार,उमाशंकर ठाकुर,विनय ठाकुर, अभिषेक बजरंगी, ओमप्रकाश कुमार, शुशील मालाकार, नीतीश कुमार, अवधेश ठाकुर, अश्वनी ठाकुर,सूरज कुमार, मणिकांत झा,महेश चौरसिया, रविकांत कुमार समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें