गल्ला फेरबदल मामले में डीलर पर गिरी गाज!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में डीलरों द्वारा चावल गेहूं में फेरबदल एवं वजन में कोताही बरतने को लेकर लोगों में नाराजगी पाई जा रही है। वही गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ कुमार अनुराग ने मोहल्ला इमादपुर के वार्ड नंबर 12 स्थित कमरुन निशा डीलर के यहां छापेमारी की, जहां गल्ला फेरबदल करते पाए गए। एसडीओ कुमार अनुराग ने बताया कि गलत तरीके से चावल गेहूं में फेरबदल मामले को लेकर कई बार शिकायतें मिली। जिसको लेकर आज उक्त डीलर के यहां छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में गल्ला बरामद किया गया । एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कसूरवार को कतई बख्शा नहीं जाएगा । इस मौके पर एसडीएम मुकुल पंकजमणि, बिहार थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment