Search
Close this search box.

सदर अस्पताल के दीदी की रसोई में केंद्रीय मंत्री ने भाजपाईयों के साथ दोपहर का किया भोजन !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित दीदी की रसोई में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ आज दोपहर का भोजन किया। दरअसल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार बढ़ाने के लिए पिछले माह से सदर अस्पताल में जीविका से जुड़ी महिलाओं के द्वारा दीदी की रसोई शुरू की गई है जहां 50 में शुद्ध और पौष्टिक भोजन लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है । आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दीदी की रसोई से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे और दोपहर का भोजन भी किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। भारत में मोदी सरकार से पहले 2 करोड़ 35000 स्वयं सहायता समूह थी जो अब बढ़कर आठ करोड़ से ज्यादा हो गया है और बैंक से लिंक के चार लाख करोड़ रुपए है। बेगूसराय में 3 लाख 21000 महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। सरकार का लक्ष्य है कि हर महिलाओं की आमदनी सालाना एक लाख रुपए से ज्यादा हो इसपर सरकार काम कर रही है। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ने पर भी जीडीपी बढ़ेगी और मोदी सरकार का सपना साकार होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें