दहेज के लिये दो बच्चे की माँ की हत्या, पुलिस ने अधजला शव किया बरामद!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटनी गांव मे रणजीत साह की पत्नी संगीता देवी ने अपने मायके फोन कर सास ,ससुर, भैसुर,इत्यादि के द्वारा दहेज के लिए पिटाई किए जाने की जानकारी दी। संगीता के भाई ,पिता अपने गांव के अन्य लोगों के साथ खबर मिलते ही धर से संगीता के ससुराल हटनी गांव के लिए आ ही रहे थें कि इसी बीच विवाहिता संगीता देवी की दहेज में दो लाख रुपए के लिए पीट पीट कर ससुराल वालों ने हत्या कर दी और लाश को जलाने आम के बगीचा में ले जाकर जलाने लगे। इसी बीच संगीता के भाई ,पिता अपने गांव वालों के साथ हटनी संगीता देवी की ससुराल पहुंच गए। जहां ससुराल के सभी लोगों के द्वारा संगीता के शव को जलाया जा रहा था। उसी वक्त ससुराल वालों की नजर मृतिका के पिता ,भाई एवं मायके के अन्य लोगों पर पड़ी तो देखते ही मृतिका के शव को जला रहे सभी लोग भाग निकले। इस के बाद परिजनों के द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद घोघरडीहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अर्धजला शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतिका के मायके बालों को सौंप दिया गया।
वहीं मृतिका के ससुराल के लोगो ने मृतिका के 6 और 8 वर्षीय दो बच्चे को लेकर फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

बाइट– मृतक का भाई

Join us on:

Leave a Comment