श्रम दिवस पर श्रम संसाधन विभाग मुंगेर द्वारा एक दिवसीय सेमिनार व कार्यशाला का आयोजन।

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-श्रम दिवस पर  श्रम संसाधन विभाग मुंगेर द्वारा एक  दिवसीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन।  विधायक ने श्रमिकों से कहा अगर आपके बच्चे शिक्षित होंगे तो वे अधिकारियों  को खोजने के लिए लिए उनके घर नहीं जाना पड़ेगा ।

-मुंगेर : सदर प्रखंड स्थित संयुक्त श्रम भवन मुंगेर  के हॉल में श्रम संसाधन विभाग मुंगेर द्वारा श्रम दिवस के मोके पर  एक दिवसीय  सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।  जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ,महापौर कुमकुम देवी ,श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश कारखाना निरीक्षण  मुकेश कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।  कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये श्रमिकों ने हिस्सा लिया। इस मोके पर भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा की श्रम शक्ति के बिना हमारा राष्ट्र का विकास करना अनिंदनीय है. श्रम वो शक्ति है जो देश को विकसित करने का प्रमुख साधन है।  श्रमिकों के अथक प्रयास और उनके  खून पसीने के महेनत से  हम विकास के मंजिल को प्राप्त करते है। उन्होंने श्रमिकों से कहा की वे अपने बच्चो को शिक्षित करे ,अगर आपके बच्चे शिक्षित  होंगे वे अधिकारियों को  खोजने के लिए उनके घर नहीं जाना पड़ेगा।बच्चे अगर शिक्षित होंगे तो वे अपने अधिकार को प्राप्त कर सकेंगे।  

इस मोके पर महापौर कुमकुम देवी ने संबोधित करते हुए कही की नगर निगम सहित अन्य  विभागों में कार्य कर रहे श्रमिक अनपढ़ है जिसके कारण वे सरकार के  विभिन्न योजनाओ का लाभ नहीं ले पाते है ऐसे में अधिकारियो द्वार बार -बार कैम्प लगाकर श्रमिकों को लाभ दिला सकते है ऐसी में अधिकारी से मांग करते है वे नगर निगम क्षेत्र में जगह जगह केम्प लगाकर श्रमिकों को सरकार योजनाओ का लाभ  दिलवा सकते है।   

श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया की  सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही सभी  कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जिला में चलाया जा रहा है। जिले में श्रमिकों के निबंधन की संख्या जंहा 14 हजार थी वहीआज बढ़कर  58 हजार तक पहुंच गई है , उन्होंने कहा  प्रवासी योजना के तहत अब तक 22 लाभुकों को लाभ दिया गया , भवन निर्माण से जुड़े  डेढ़ हजार श्रमिकों को लाभ दिया गया  इसके साथ शताब्दी योजना के तहत 250 श्रमिकों को लाभ दिया गया है और छत्रबृति  योजना के तहत 340 से अधिक लाभार्थी को लाभ दिया गया जो बिहार में पहला मुंगेर जिला है।  

इस मोके पर  श्रम अधीक्षक  विधायक और महापौर ने  बिहार शताब्दी योजना के तहत रामदेवी को दो लाख चेक और जगदीश मांझी को एक लाख का चेक दिया, बिहार भवन एवं सह निर्माण कामगार कल्याण योजना के तहत अमन कुमार और गोविंद कुमार  दो लाख  5 हजार का चेक दिया गया। बिहार भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कल्याण बोर्ड अंतर्गत 55 लाभुकों को 19 लाख  52 हजार का चेक प्रदान किया गया, विवाह सहायता  पेंशन  योजना के तहत कुमकुम देवी और सुरेश यादव को 50 -50 हजार का चेक प्रदान किया इसके साथ  पेंशन योजना के तहत  70  हजार  रूपये का चेक श्रमिकों को दिया गया।  

Join us on:

Leave a Comment