Search
Close this search box.

मुखिया सरपंच प्रत्याशी कर सकेंगे 40, हजार खर्च!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर जगदीशपुर प्रखंड वर्तमान में चल रहे पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी खर्च कर पाएंगे 40 हजार रुपए तथा सरपंच प्रत्याशी भी इतनी ही राशि खर्च कर पाएंगे। पंचायत समिति सदस्य प्रत्यासी 30 हजार रुपए खर्च कर पाएंगे। वार्ड सदस्य एवं का प्रत्याशी एवं प्रत्यासी कर पाएंगे 20 हजार रुपए खर्च करेंगे। वहीं जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी एक लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे। यह जानकारी प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर तरुण केसरी द्वारा दिया गया। वही प्रचार प्रसार के दौरान मुखिया सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी दो दो पहिया वाहन या एक हल्का चार चक्का वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। पंच और वार्ड सदस्य एक दो पहिया वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। जिला परिषद प्रत्याशी दो हल्का चार चक्का बाहन या चार मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें