पटना के प्रभारी मंत्री बनाए गए  सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर का प्रभार, कई मंत्री के जिले बदले!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है, जहां राज्य सरकार ने मंत्रियों के जिला प्रभारों में बदलाव किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब पटना जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर, विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा, विजेंद्र यादव को वैशाली, और प्रेम कुमार को कैमूर जिले का प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही, मंत्री श्रवण कुमार समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह छपरा, और रेणु देवी सिवान की प्रभारी मंत्री बनाई गई हैं।

इस बदलाव का मकसद प्रशासनिक कार्यों में और अधिक मजबूती लाना और जिलों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें