मुंगेर- कासिम बाजार थाना पहुंचे एडीजी पारस नाथ , ई-साक्ष्य ऐप पर कार्य की ली जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-मुंगेर : अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी पारस नाथ गुरूवार की देर शाम कासिम बाजार थाना पहुंचे। यहां उन्होंने थाना के विभिन्न कार्यालय जैसे सरिस्ता, थानाध्यक्ष कार्यालय, कंप्यूटर रूम, हाजत आदि का निरीक्षण किया। वहीं ई-साक्ष्य एप पर कर्मियों के द्वारा किए जा रहे कार्य तथा इससे संबंधित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। एडीजी ने बताया कि उन्हें मुंगेर का प्रभार दिया गया है। वे इससे पहले भी मुंगेर आए थे। इस बार भी वह नियमित निरीक्षण पर यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि वे यहां थाना की कार्यप्रणाली तथा वर्तमान स्थिति से अवगत होने पहुंचे हैं। इस क्रम में उन्होंने थाना के बाहरी हिस्से का जायजा लिया। इसके साथ ही विभिन्न कार्यालय एवं पंजियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि अब बिहार पुलिस पेपर लेस होने जा रही है। इस प्रकार अब सभी कागजात ई-साक्ष्य एप पर अपलोड किया जाएगा। इसमें घटना तथा घटनाक्रम से संबंधित वीडियो, आडियो, तस्वीर, साक्ष्य आदि को सुरक्षित रखा जाएगा। सभी प्रकार का कार्य इसी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने यहां के कर्मियों से ई-साक्ष्य पोर्टल व कंप्यूटर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दो महीने के अंदर सभी अधिकारियों तथा कर्मियों को ई-साक्ष्य एप के बारे में प्रशिक्षित करें, ताकि डिजिटलाइजेशन से संबंधित सभी जानकारी सभी कर्मियों को हो तथा वे इस ऐप पर सभी दस्तावेज को सुरक्षित कर सके। ताकि अपराधियों को त्वरित गति से सजा दिलाई जा सके। मौके पर डीआईजी राकेश कुमार, एसपी सैयद इमरान मसूद, एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप आदि मौजूद थे।

बाइट: पारस नाथ अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें