:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के सबनीमा गांव में आज केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री ललन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही फूल माला लेकर उनके स्वागत में खड़े थे। ललन सिंह 10.30 बजे सबनीमा पहुंचे। वे एक एक कर सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। कुछ महिलाओं ने नाले की समस्या को लेकर उनसे शिकायत की, तब उन्होंने उनकी बातों को ध्यान से सुना और तुरंत समाधान का भरोसा दिया। वे करीब 15 मिनट तक लोगों से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ अतिउत्साहित जदयू कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगाई। ललन सिंह ने कहा कि वे व्यस्तता के कारण अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं आ रहे थे। यहां वे लोगों की समस्याओं को सुनने आए हैं। यहां वे मंत्री या नेता बनकर नहीं आए हैं, बल्कि यहां के सांसद की हैसियत से लोगों की समस्या सुनने आए हैं।
बाइट ललन सिंह, केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री
अशोक चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष, जदयू, बाढ़