छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान का शुभारंभ!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

: बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान का शुभारंभ 20 अप्रैल को होने जा रहा है। आपको बता दें कि बिहार में 2025 चुनावी वर्ष है इस लिहाजे इस कार्यक्रम को बिहार की राजनीति में छत्रपति शिवाजी की एंट्री के रूप में भी देखा जा रहा है,हालांकि संयोजक प्रणव प्रकाश ने इस कार्यक्रम को लेकर बताया है कि यह एक गैर राजनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में पूरे नालंदा जिले के कोने-कोने से लगभग 25000 लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर बहुत बड़ा पंडाल का भी निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक प्रणव प्रकाश ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को आज समाज का हर वर्ग भगवान स्वरूप मानता है यह सम्मान उन्हें असाधारण कार्यों धर्म संस्कृति और लोक कल्याण की रक्षा के लिए किए गए समर्पण के कारण ही प्राप्त हुआ है। बहरहाल महाराष्ट्र के बाद अब बिहार की राजनीति में छत्रपति शिवाजी की महाराज की एंट्री की भूमिका क्या रहेगी यह तो आने वाला विधानसभा चुनाव में ही पता चलेगा।

बाइट।प्रणव प्रकाश बीजेपी नेता

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Leave a Comment

और पढ़ें