रिपोर्ट- अमन कुमार!
नवादा में इनर व्हील क्लब के सौजन्य से वृद्धाश्रम में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया।
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रविश कुमार ने अपनी टीम के साथ शिविर में विशेष योगदान दिया। उनकी टीम ने मरीजों के शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, ऑक्सीजन और यूरिक एसिड की जांच की। डॉ. कुमार ने वृद्धाश्रम के संचालकों को वृद्धजनों के स्वास्थ्य और खान-पान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रेखा रानी ने बताया कि उनका संगठन हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहता है। शिविर में करीब 50 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की सफलता में क्लब की अन्य सदस्याओं जैसे डॉ. अंजना सिन्हा, सावित्री बरनवाल, आशा देवी और आदिति गोयल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।