रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यालय के सभागार में जिला सरपंच पंच संघ की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। तो वही बैठक का संचालन विद्यानंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह घोघरडीहा प्रखंड, मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र ठाकुर प्रदेश संयोजक, मदन कुमार मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष सह मधेपुर प्रखंड ने संयुक्त रूप से किया। जहां पिछले बैठक की संपुष्टि करते हुए पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का वहिष्कार करने करने को लेकर अपने को बाध्य कहा। आगे बक्ताओ ने कहा है कि सरकार द्वारा लगातार पंचायत प्रतिनिधियों का अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। वही बक्ताओ ने कहा है कि प्रदेश संगठन के द्वारा किए जा रहे टहल पर सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नही किया जाता है तो जिला सरपंच पंच संघ अगली रणनीति पर विचार करेंगी। संध के 11 नेत्री मांगों पर यदि सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस से पहले सकारात्मक पहल नही किया गया तो ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को अपने अपने पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुमार सिंह संगठन के संस्थापक सदस्य ने उपस्थित सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए संगठन के मजबूती पर बल दिया। वही धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार झा मधेपुर ने किया। बैठक में बक्ताओ ने मासिक मानदेय भुगतान सहित अन्य मुद्दों पर बारिकी से विचार विमर्श किया। तो प्रदेश संयोजक सह मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र ठाकुर ने सभी मुद्दों पर विंदु बार विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संघ के द्वारा अपने मांग पत्र को जिला पदाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाने की बात बताया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के साथ चल रहे वार्ता को लेकर सहमती एवं अगली रणनीति पर विस्तार से जानकारी दिए। बेशक में खजौली प्रखंड अध्यक्ष सुप्रिया सिंह, मधेपुर पश्चिम अंतु झा, अरेर दक्षिणी सरपंच प्रमिला देवी, बेनीपट्टी से हरिदेव यादव, देवचन्द्र सिंह, प्रखंड सचिव अंधराठाढ़ी सह जिला प्रवक्ता विजय कुमार ठाकुर, कलुआही प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चौधरी, कलुआही प्रखंड संयोजक दशरथ साह, विनोद कुमार यादव प्रवक्ता खुटौना, श्याम देव राम खुटौना, बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, बिस्फी से हीरालाल यादव, घोघरडीहा प्रखंड प्रवक्ता मोहम्मद जाकिर सहित अन्य सदस्यों ने भी अपना विचार रखा।




