महिलाओं पर लाठीचार्ज करवा कर कैसा महिला संवाद शुरू करवा रहे हैँ नितीश कुमार?- जन सुराज!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

दिनांक: 19 अप्रैल, 2025
स्थान: पटना

जन सुराज प्रवक्ता सदफ इकबाल ने नीतीश सरकार पर किया बड़ा हमला, कहा- पुलिस ने BPSC आंदोलन में शामिल महिला अभ्यर्थियों पर जब लाठीचार्ज किया था, तब नीतीश कुमार को “महिला संवाद” शुरू करने की याद नहीं आई

जदयू और सभी पार्टियां बताएं कि विधानसभा चुनाव में कितनी महिलाओं को टिकट दिया जाएगा, जन सुराज ही एकमात्र पार्टी है जिसने कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में उतारने की घोषणा की है- नीलिमा सिंह, महिला उपाध्यक्ष

पटना। जन सुराज की महिला नेताओं ने आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार द्वारा चुनावी साल में सिर्फ महिलाओं का वोट पाने के लिए शुरू किए गए “महिला संवाद” पर जोरदार हमला बोला। प्रवक्ता सदफ इकबाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार को आधी आबादी की याद सिर्फ चुनावी साल में आती है। जब नीतीश सरकार की पुलिस ने BPSC आंदोलन में शामिल महिला अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था, तब किसी भी NDA नेता को महिला संवाद की याद नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि यही नीतीश कुमार विधानसभा में एक बार नहीं बल्कि कई बार महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं।

इसके साथ ही प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नीलिमा सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का “महिला संवाद” सिर्फ चुनाव में वोट पाने के लिए है। अगर उन्हें वाकई महिलाओं के विकास की चिंता है तो उन्हें बताना चाहिए कि आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू कितनी महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाएगी। सिर्फ जदयू ही नहीं बिहार की सभी मुख्य पार्टियों को बताना चाहिए कि वे आगामी चुनाव में महिलाओं को कितने टिकट देंगी। जन सुराज पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने खुले मंच से घोषणा की है कि जन सुराज हर लोकसभा में कम से कम एक विधानसभा से एक महिला को उम्मीदवार बनाएगी और आज तक बिहार की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी पार्टी ने 40 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया हो। इसके साथ ही महिला नेत्री सोनाली आनंद और स्मिता कुमारी ने भी प्रेस को संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment