बक्सर में “जय बापू-जय भीम-जय संविधान” कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!

20 अप्रैल को बक्सर आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर बोले- संविधान को बचाने का संकल्प होगा मजबूत

स्थान: बक्सर, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025

रिपोर्ट:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 20 अप्रैल को बक्सर के दलसागर खेल मैदान में “जय बापू-जय भीम-जय संविधान” कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राजेश राम ने आज बक्सर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के वंचित, शोषित वर्गों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा बिहार में सामाजिक न्याय और संविधानिक मूल्यों की रक्षा का एक अहम संदेश लेकर आएगा।

राजेश राम ने बताया कि “20 अप्रैल को बक्सर के बाद पटना में भी कार्यक्रम होगा, जिससे शाहाबाद और मगध क्षेत्र सहित पूरे बिहार को एकजुटता और संविधान रक्षा का संदेश दिया जाएगा।” उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बक्सर में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, विधायक विश्वनाथ राम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, अशोक गगन, सौरभ सिंहा, राजीव मेहता, मंजीत आनंद साहू सहित जिला कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें