बेगूसराय – आंधी बारिश से जान माल का व्यापक नुकसान,एक ही परिवार के 3 लोगो की हालत गंभीर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय मे आंधी ने मचाई तबाही तूफान के कारण एक विशाल पेड़ एक घर के ऊपर पर गिर गया। जिससे एक ही परिवार के तीन लोग उसमें दब गये, सभी की हालत गंभीर है, सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। मामला बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया से सामने आया है। घटना के संबंध में घायल नूतन देवी ने बताया है कि बीती रात अचानक आई आंधी के कारण घर के ठीक बगल खड़ा विशाल पेड़ घर के ऊपर गिर गया। जिससे मेरे परिवार को व्यापक क्षति हुई, तीन लोग गंभीर हैँ तो घर को भी बड़ा नुकसान हुआ है। । उल्लेखनीय है कि अचानक बीती रात आंधी तूफान के साथ-साथ भारी बारिश भी हुई थी। जिस वजह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जान माल के व्यापक नुकसान की खबरें आ रहीं हैं! तो कृषि और किसानों पर भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है!
बाइट- नूतन देवी,घायल
बाइट- मोहन कुमार, परिजन

Join us on:

Leave a Comment