लखीसराय जिले का टॉप 10 में शामिल अपराधी बांका से गिरफ़्तार!

SHARE:


रिपोर्ट:- संतोष कुमार पाण्डेय

लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल संजीवन सिंह को बांका जिले के खेसर से गिरफ्तार किया।जिसकी जानकारी SP ने कार्यालय कक्ष में बुधवार 11 बजे प्रेसवार्ता कर दी। संजीवन सिंह औरे गांव का है।जिसपर दो हत्या करने का आरोप है। 4 सितंबर 2023 को हुए एक हत्या मामले में संजीवन सिंह पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 16 वर्षीय युवक राजकुमार सिंह की हत्या करने का आरोप है। यह वारदात रामगढ़चौक थाना क्षेत्र में हुई थी। इस मामले में रामगढ़चौक थाना में हत्या सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके पूर्व 2021 में रामप्रकाश सिंह की हत्या के मामले में भी फरार चल रहा था। एसपी अजय कुमार ने बताया कि एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।जहां गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी के बाद आखिरकार संजीवन सिंह को बांका जिले के खेसर से पकड़ा है।

बाइट – अजय कुमार, एसपी, लखीसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें