भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यशाला का आयोजन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यशाला का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल हुए सम्मिलित

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यशाला का राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ सिर्फ एक नारा नहीं है, यह एक महान विचारधारा है : डॉ. दिलीप जायसवाल

हमें एकता के सूत्र में बांधने का मंत्र है ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 15 अप्रैल। बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया।

कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ सिर्फ एक नारा नहीं है, यह एक महान विचारधारा है। उन्होंने कहा कि यह सही अर्थों में वह मंत्र है जो पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधे रखती है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को श्रेष्ठ बनाने के संकल्प को लेकर सिद्धि तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय विरासत को दुनिया के पटल पर लाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत हमारा सपना है। आने वाले दिनों में दुनिया को रास्ता दिखाने वाले भारत को विकसित बनाने के लिए भाजपा अग्रसर रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भाजपा सशक्त भारत का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जब हम सशक्त होंगे तभी श्रेष्ठ होंगे।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इसी सपने को लेकर राष्ट्रभक्ति का बीज रोपित किया था। आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने को लेकर अपने पूर्वजों के सपने को साकार करने के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों के प्रति दृढ़ संकल्प यह विश्वास देता है कि हम भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय एक हैं और सभी का इस देश के विकास में योगदान है। ऐसी स्थिति में सामाजिक समरसता कैसे बनी रहे और विचार राष्ट्रवादी बने रहें, इसी दृष्टि को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है।

इस कार्यशाला में बिहार भाजपा के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया, केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र दूबे, मंत्री संजय सरावगी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी सहित प्रदेश के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें