सड़क दुर्घटना में जख्मी मजदूर की चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम।

SHARE:

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट :

सहरसा(बिहार) : सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के मेनहा गांव निवासी प्रमोद यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रमोद चार दिनों पूर्व सड़क दुर्घटा में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बताया जा रहा है कि वह सहरसा से मजदूरी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान विशनपुर के पास उस्की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना में गंभीर चोटों के कारण उन्हें पटना के PMCH रेफर किया गया, जहां चार दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए उनका शव सहरसा सदर अस्पताल लाया गया है।
मृतक प्रमोद यादव के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके चाचा ने बताया कि चार दिन पहले हुए एक्सीडेंट के बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

*BYTE :- मृतक के चाचा।
*BYTE :- पोस्टमार्टम कराने आए चौकीदार।

Join us on:

Leave a Comment