जो संविधान लेकर घूम रहे हैँ सभी घोटालों के आरोपी – राहुल गाँधी पर नित्यानंद राय का हमला!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार

BIG BREAKING:
राहुल गांधी के बिहार दौरे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बड़ा हमला
कहा—“संविधान सुरक्षित है, विकास हो रहा है, परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों की पार्टी को जनता ने अस्वीकार कर दिया”

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर—

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर राजनीति गर्मा गई है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने कहा—
“राहुल गांधी और विपक्षी नेता संविधान के नाम पर सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं। भारत में संविधान पूरी तरह सुरक्षित है और जब से नरेंद्र मोदी की सरकार है, देश में हर चीज सुरक्षित और मजबूत हो रही है।”

नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए कहा—
“आज जो लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर घूम रहे हैं, वही लोग घोटालों के आरोपी हैं।”
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा—
“आरजेडी ने चारा घोटाला किया, दूध घोटाला किया और न जाने कितने घोटाले किए। अब उन्हीं के साथ कांग्रेस खड़ी है।”

नित्यानंद राय ने राहुल गांधी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा—
“परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली पार्टियों को बिहार की जनता ने अस्वीकार कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयासों से बिहार का लगातार विकास हो रहा है, और राज्य में इस विकास यात्रा की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभाल रखी है।

बाइट: नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार
स्लग: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का सबसे बड़ा हमला

राहुल गांधी के बिहार दौरे और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की सबसे तेज़ और सटीक अपडेट। जुड़े रहिए हमारे साथ।

Leave a Comment

और पढ़ें