मुंगेर- श्रीरामोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में निकली भव्य रामजन्म शोभायात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

श्रीरामोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य रामजन्म शोभा यात्रा निकाली गई। कई धार्मिक संगठनों साथ साथ अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक लोग भी यात्रा का हिस्सा बने। बतादें की मुंगेर के तारापुर में रामनवमीं पर्व के एक दिन पूर्व निकला गया भव्य शोभायात्रा। शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग। जय श्री राम के जय घोष से पूरा इलाका हुआ गुंजमान। शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा का किया गया है पुख्ता इंतजाम। जगह जगह पर दंडाधिकारी व भारी पुलिस बलों की गई है तैनाती। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी रखी जा रही है नजर।

दरअसल मुंगेर के तारापुर में रामनवमीं पर्व को लेकर श्री रामोत्सव सेवा समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान भगवा ध्वज लहराते और जय श्री राम का जय घोष लगाते हुए युवाओं की टोली में उत्साह देखा गया। इस यात्रा में घोड़े और सुसज्जित रथ के साथ युवा थिरकते हुए नजर आए। शोभायात्रा बिहमा बजरंगबली मंदिर से निकाला गया और तारापुर पुरानी बाजार, होते हुए रणगांव, जा कर पुना: आ कर समाप्त होगा। वही धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा में धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों के अलावा राजनैतिक दलों से जुड़े लोग शामिल थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखी गई। वही अनुमंडल प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। जगह जगह पर दंडाधिकारी के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। और साथ ही ड्रोन कैमरे से नजर भी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके।

शोभायात्रा में शामिल युवा बड़े छोटे आकार के केसरिया भगवा झंडा ,लाठी,तलवार के साथ कर्तव्य दिखाते चल रहे थे। 11 घोड़ा के साथ बैंड बाजा भांगड़ा टीम हजारों युवा हाथों में भगवा ध्वज लिए शामिल थे।

बाइट-गौतम सिंह कुशवाहा जिला सह संयोजक बजरंगदल

बाइट गौतम राज भाजयुमो जिला अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment